Home » हरियाणा » तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी 6 फरवरी से

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी 6 फरवरी से

Facebook
Twitter
WhatsApp
163 Views

सिरसा। पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मेला मैदान, कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन 06 फरवरी 2026 से 08 फरवरी 26 तक किया जा रहा है। इस पशु प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल के गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़ों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कुल 53 श्रेणी में इन विजेता पशुओं को इनाम दिये जाएंगे। प्रदर्शनी में पशुपालकों को भेजने के लिए सरकार द्वारा बसों का प्रबंध किया गया है, जिनमें पशुपालक कुरुक्षेत्र पशु प्रदर्शनी में नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं। पशु प्रदर्शनी संबंधी जानकारी देते हुए डा. सुखविन्द्र सिंह उपनिदेशक, सघन पशुधन एवं विकास परियोजना, सिरसा ने बताया कि जिले से उत्तम नस्ल के पशुओं को इस पशु प्रदर्शिनी में ले जाने व वापिस लाने का खर्च तय रेट अनुसार विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। पशुपालकों व पशुपालकों के पशुओं के खाने पीने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की गयी है। इसके अतिरिक्त पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों के ज्ञान वर्धन के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान का प्रबंध किया गया है। जिन पशुपालकों के पास उत्तम नस्ल के पशु हैं, वे अपने नजदीकी पशु अस्पताल में संपर्क करके अपने पशुओं का पंजीकरण करवाएं व जिन पशुपालकों ने पशु प्रदर्शनी देखने के लिए जाना है, वे भी अपने नजदीकी पशु अस्पताल में अपना नाम दर्ज करवा लें। अत: पशुपालकों से अपील है कि राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में अधिक से अधिक पशुपालक भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices