Home » हरियाणा » *सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 5 ग्राम 29 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को किया काबू।*

*सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 5 ग्राम 29 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को किया काबू।* 

Facebook
Twitter
WhatsApp
149 Views
सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव चक्का क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 5 ग्राम 29 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र बलराम निवासी गांव चक्कां, जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव चक्कां क्षेत्र के पास मौजूद थी । इस दौरान गांव की तरफ एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 5 ग्राम 29 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रानियां पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices