Home » हरियाणा » चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़ा काबू ।

चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़ा काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
193 Views

 

सिरसा……….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को कालांवाली क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ.स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आया । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी विजय कुमार को 23 सितम्बर  2024 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई  करते हुए आरोपी विजय कुमार पुत्र जगमाल सिंह निवासी कालांवाली जिला सिरसा को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *