बोले, भाजपा की कथनी, करनी में बहुत अंतर
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को पूरी तरह से खोखला करार दिया है। सोमवार को जारी बयान में जेजेपी पदाधिकारी अंजनी लढा ने कहा कि इस बजट में हरियाणा की पूरी तरह से अनदेखी की गई है जिससे विकास की संभावनाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में कुछ भी नया नहीं है जिसे बेहतर बताया जा सके। अंजनी लढा ने कहा कि बजट में जहां हरियाणा को विकास से अछूता रखा गया है वहीं युवाओं के रोजगार पर कुछ भी चर्चा नहीं हुई जिससे प्रदेश का युवा पूरी तरह से हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में जीएसटी के समान रूप से लागू न करके व्यापारियों से भेदभाव कर रही है। बजट में बेशक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के पुल बांधे गए हैं मगर धरातल पर स्थिति ये है कि हरियाणा में न तो शिक्षा और न ही चिकित्सा क्षेत्र में कोई उत्थान नजर आता है। राजकीय स्कूलों व अस्पतालों में खाली पड़े हजारों शिक्षकों व चिकित्सकों के पद यह दर्शाते हैं कि भाजपा की कथनी और करनी दोनों में बहुत अंतर है।
केंद्रीय सरकार का बजट पूरी तरह खोखला: लढा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026