धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भंडारे का होगा आयोजन
सिरसा। केशव पार्क समिति के संयोजक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को केशव पार्क समिति, हुडा सिरसा द्वारा शिवरात्रि के मौके पर केशव पार्क में हिंदु सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पार्क में सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। वे शुक्रवार को अजय विहार स्थित प्रतिष्ठान पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि केशव पार्क के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सभी निवासियों से आह्वान है कि वे बढ़चढक़र इस कार्यक्रम में भाग लेकर एकजुटता का परिचय दें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस मौके पर सेवानिवृत्त्त प्राचार्य व केशव पार्क समिति के सदस्य प्रो. श्याम लाल फुटेला ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पंच परिवर्तन रहेगा। समाज में नैतिक मूल्य युक्त परिवार हो, पर्यावरण की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जाएं, सामाजिक समरसता हो, स्वदेशी जीवनशैली अपनाएं व नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि इन पंच परिवर्तनों का हम पालन करके देश के विकास में अपना अह्म योगदान दे सकते हंै। हिंदु सम्मेलन के प्रचार प्रमुख एडवोकेट मोहनलाल अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्र को वर्तमान परिवेश में इस प्रकार के सम्मेलनों की परम आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर इस प्रकार के दर्जनों कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लेते हुए एकजुटता का परिचय दें। इस मौके पर ध्यान सिंह (सेवानिवृत्त्त एसआई), धर्म जागरण विभाग संयोजक दिनेश सिंघानिया, नगर सह संपर्क प्रमुख राजबीर गोयल, समाजसेवी अभिषेक, किशोर चानना, पार्क समिति सदस्य दिनेश शर्मा, सतबीर जाखड़, ओमप्रकाश, सुनील मास्टर, असीम अरोड़ा, अतुल्य जोशी, राजेंद्र कड़वासरा, राजेश मास्टर, संजय गांधी, विनोद सचदेवा, राजेंद्र कसवां, जगदीश हुडा, कर्मबीर प्रमुख समाजसेवी, आनंद मित्त्तल उपस्थित थे।
केशव पार्क समिति, हुडा में 15 फरवरी को होगा हिंदु सम्मेलन: मोहनलाल शर्मा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026