Home » हरियाणा » थाना कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थाना कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
181 Views

*नशा तस्करी के 06 वर्ष पुराने मामले में पेशी से गैरहाजिर महिला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा*

डबवाली, 06 फरवरी । पुलिस जिला डबवाली में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशा तस्करी के 06 साल पुराने मामले में अदालत पेशी से गैरहाजिर महिला आरोपी निवासी मंडी कालांवाली को गिरफ्तार किया है । आरोपी को माननीय न्यायालय सिरसा द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर काबू किया गया । मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी थाना कालांवाली के अभियोग न. 320/2019 धारा 21b NDPS एक्ट में काफी समय से माननीय अदालत से गैरहाजिर चल रही थी । जो आरोपी के खिलाफ माननीय अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । जो पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना, सतर्क निगरानी एवं तकनीकी सहायता के आधार पर योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया । जो आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *