Home » हरियाणा » खारियां में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन, 30 दिव्यांगों का हुआ जांच-परामर्श व आकलन

खारियां में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन, 30 दिव्यांगों का हुआ जांच-परामर्श व आकलन

Facebook
Twitter
WhatsApp
179 Views

सिरसा। खारियां शैक्षणिक एवं दिव्यांग सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर खारियां शैक्षणिक एवं दिव्यांग सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के सचिव रोहताश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान डॉ. अमित ने की। इस अवसर पर विशेष शिक्षक वीरपाल, विनोद, शुभम (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं कोमल (स्पेशल एजुकेटर) सहित पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर में 25 से 30 दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान दिव्यांगता की जांच, परामर्श एवं आकलन किया गया। साथ ही दिव्यांग पेंशन, पुनर्वास सेवाओं से जुड़ने, दैनिक जीवन क्रियाओं (डेली लिविंग एक्टिविटी) में सुधार तथा सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वावलंबी एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनकी जीवनशैली, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान गांव के दिनेश, महेंद्र, राहुल, ओमप्रकाश, हरिश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *