Home » हरियाणा » भारत की उम्मीदों पर खरा उतरा सिरसा का बेटा कनिष्क चौहान: डॉ. वेद बेनीवाल

भारत की उम्मीदों पर खरा उतरा सिरसा का बेटा कनिष्क चौहान: डॉ. वेद बेनीवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
134 Views

अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर जताया हर्ष, दी शुभकामनाएं
सिरसा। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने अंडर-19 आयु वर्ग में हुए क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूरी भारतीय टीम को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि इस जीत में यूं तो सभी खिलाडिय़ों का बराबर का योगदान है मगर सिरसा के बेटे कनिष्क चौहान ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी में अपनी भरपूर जिम्मेदारी निभाते हुए भारत की इस विराट जीत में अहम योगदान दिया। डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि सिरसा के बेटे कनिष्क चौहान सही मायने में देश की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और अपने बेहतर प्रदर्शन से सिरसा का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कनिष्क चौहान ने जिस प्रकार सिरसा और बाद में हरियाणा के लिए उम्दा प्रदर्शन कर देश की अंडर-19 टीम में जगह बनाई, वह सार्थक सिद्ध हुई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने दावा किया कि आने वाले समय में सिरसा का यही बेटा कनिष्क चौहान भारतीय की वरिष्ठ टीम का भी सदस्य होगा और भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices