Home » हरियाणा » युवाओं का नशे से दूर रखने के लिए खेलों से जुड़ना बेहद जरुरी :- सब इंस्पेक्टर रामकुमार ।

युवाओं का नशे से दूर रखने के लिए खेलों से जुड़ना बेहद जरुरी :- सब इंस्पेक्टर रामकुमार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
141 Views
सिरसा…..पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस लगातार गांव-गांव जाकर सेमिनार व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी कड़ी के तहत आज जमाल पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामकुमार ने नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में स्थित खेल स्टेडियम में पहुंचकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया । इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपनाकर अपने गांव माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें । सब-इंस्पेक्टर रामकुमार ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर और बड़ी चुनौती बन चुका है,इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों से जुड़ना बेहद जरुरी है । समाज से नशे को पूर्ण रुप से खत्म करने के लिए युवाओं को अपनी अहम जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम नशा मुक्त समाज की कल्पना कर सकते है । यह न केवल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को भी कमजोर करता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति की सोच और व्यवहार में नकारात्मक बदलाव आता है, जिससे वह अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ हो जाता है।उन्होंने बताया कि नशे के सेवन से व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है, जिससे उसका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त नशे के कारण समाज में अपराध, हिंसा और असुरक्षा की भावना बढ़ती है।सब-इंस्पेक्टर रामकुमार ने युवाओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने और खेलों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठनों और खासकर युवाओं को मिलकर संयुक्त प्रयास करने होंगे । साथ ही नशे के आदी लोगों को इलाज और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराना भी बेहद आवश्यक है।अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा बेचने या तस्करी करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें,ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices