सिरसा। सिरसा स्थित भारतीय जनता पार्टी के सरसाई कमल कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह के निर्देशन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार एवं उसकी मुख्य विशेषताओं को आम व्यापारी वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के व्यापारी, एमएसएमई से जुड़े उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य तथा जिला बजट समिति के संयोजक गंगासागर केहरवाला ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के व्यापार, उद्योग और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सीए आनंद महिपाल ने बजट में व्यापारियों, उद्योग जगत और एमएसएमई सेक्टर के लिए किए गए विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बजट में छोटे एवं मध्यम उद्योगों को ऋण सुविधा, कर व्यवस्था में सरलता, डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन तथा स्टार्टअप्स के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। दूसरे वक्ता डा. भूपेंद्र खट्टर एडवोकेट ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी मजबूत करता है। उन्होंने व्यापारियों को बजट से जुड़ी कानूनी एवं कर संबंधी जानकारियों से अवगत कराया और उपस्थित लोगों के प्रश्नों का समाधान भी किया। सिरसा नगर परिषद के चेयरपर्सन वीर शांति स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास जांगड़ा तथा अंबर मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भूपेश मेहता, अजय शेरपुरा, भावना शर्मा, वीरेंद्र तिन्ना, सुमन सैनी, राजेश जालंधरा, अधिवक्ता परिषद से कृष्ण लांबा, एडवोकेट नवदीप कौर, व्यापारी वर्ग से नत्थूराम गोयल, संजय जैन, अभिषेक शर्मा, राजीव गनेरीवाला, रतन सिंगला सहित अनेक व्यापारी एवं एमएसएमई से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने बजट से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बजट की वास्तविक भावना को आम व्यापारियों तक पहुंचाना तथा उन्हें सरकार की योजनाओं से जोडऩा रहा। अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम समय-समय आयोजित करने की बात कही।
सिरसा भाजपा कार्यालय सरसाई कमल में केंद्रीय बजट पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026