Home » हरियाणा » पुलिस लाइन के प्रांगण में “हर घर परिवार–सूर्य नमस्कार” अभियान के तहत पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास ।

पुलिस लाइन के प्रांगण में “हर घर परिवार–सूर्य नमस्कार” अभियान के तहत पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
127 Views

 

सिरसा……पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे राज्य स्तरीय “हर घर परिवार–सूर्य नमस्कार” अभियान-2026 के तहत आज बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाइन सिरसा के प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया । इस अवसर पर योग समन्वयक डॉ.सुरेंद्रपाल नागर ने बताया कि सूर्य नमस्कार से शारीरिक व मानसिक संतुलन बना रहता है,इसलिए पुलिस जवानों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए । उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होता है,ऐसे में योग अभ्यास उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । यदि जवान तनावमुक्त रहेंगे तो वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक दक्षता एवं समर्पण के साथ कर सकेंगे।योगाचार्य पंकज कुमार ने जवानों को सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया तथा जीवन में योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर में रक्त संचार सुचारु रूप से होता है और सभी अंग बेहतर ढंग से कार्य करते हैं। योग से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन एवं पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।उन्होंने यह भी कहा कि योग शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है। योग में शारीरिक आसन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें शामिल होती हैं, जो शरीर की ताकत, सहनशक्ति और लचीलेपन को बढ़ाने में सहायक हैं। साथ ही नियमित अभ्यास तनाव को कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है। योगाचार्य ने जवानों को संतुलित खानपान अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने की भी सलाह दी । कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे समाज सेवा में अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें। उन्होंने कहा कि इस अभियान की थीम “सूर्य नमस्कार से होगा कमाल” रखी गई है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक वर्ग तक योग को पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है । यह कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ.जयदीप आर्य के नेतृत्व में,जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.आशू शर्मा के आदेशों के तहत तथा योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्रपाल नागर के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस शिवम,जिला कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी,लाइन अफसर इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह के अलावा पुलिस के जवान मुख्य रुप से मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices