सूर्य नमस्कार अभियान के समापन अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित
आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे सूर्य नमस्कार अभियान के समापन अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस लाइन सिरसा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए योग साधकों, आयुष योग सहायकों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवम ने बतौर मुख्यातिथि व जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। पतंजलि स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी विनोद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा ने की।
इस दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवम ने कहा कि योग और सूर्य नमस्कार से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है तथा पुलिस बल सहित हर वर्ग को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग सभी के लिए लाभकारी है, हर व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।
वहीं जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक समग्र योग प्रक्रिया है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देती है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर लचीला बनता है, रक्त संचार बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
जिला योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्रपाल नागर ने बताया कि 12 जनवरी से 12 फरवरी तक जिले के विभिन्न गांवों, विद्यालयों, व्यायामशालाओं एवं खेल परिसरों में नियमित रूप से सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।
कार्यक्रम में जिले में कार्यरत सभी आयुष योग सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया।
स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : एएसपी शिवम
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026