Home » हरियाणा » डबवाली रोड स्थित कंपनी संचालक के साथ हुई 33 करोड रुपए की गबन मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू ।

डबवाली रोड स्थित कंपनी संचालक के साथ हुई 33 करोड रुपए की गबन मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू । 

Facebook
Twitter
WhatsApp
131 Views

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है ।
सिरसा……..डबवाली रोड स्थित राइस मिल मशीनरी उपकरण बनाने वाली कंपनी एस एफ फूड प्रो टेक लिमिटेड के संचालक के साथ हुई करीब 33 करोड़ रुपये की ठगी व गबन मामले में जिला पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में गठित स्पेशल पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ए-8, टॉप फ्लोर, अशोक निकेतन, आनंद विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गबन की गई राशि की बरामदगी की जा सके तथा इस षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डबवाली रोड स्थित कंपनी के संचालक संजीव गुप्ता निवासी सी ब्लॉक की शिकायत पर दिनांक 1 जून 2024 को थाना सिविल लाइन, सिरसा में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि कंपनी में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यरत मुनीम साकेत कुमार ने अपने पद और विश्वास का दुरुपयोग करते हुए कंपनी के खातों से करोड़ों रुपये अन्य आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद उक्त राशि को क्रिकेट सट्टा बाजार में लगाया जाता था।
मामले में मुनीम साकेत कुमार सहित 9 अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी हरजिंद्र सिंह क्रिकेट सट्टा बाजार से जुड़ा हुआ है तथा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस षड्यंत्र को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपी को दिल्ली के अशोक निकेतन, आनंद विहार क्षेत्र से काबू किया। मामले की जांच अभी जारी है। गबन की गई राशि की बरामदगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices