सिरसा। भारत गैस कंपनी सिरसा में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर निर्बाध और सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात भारत गैस कंपनी के स्थानीय वितरक भूपेंद्रा गैस कंपनी के संचालक भूपेंद्र गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि भूपेंद्रा गैस कंपनी वर्षों से अपने उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। भूपेंद्र गुप्ता ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने घर आने वाले सिलेंडर रिफिल का निर्धारित मूल्य ही डिलीवरी मैन को दें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैस रिफिल का रेट 883 रुपए है, जिसमें डिलीवरी मैन आपके घर तक सिलेंडर पहुंचता है। गुप्ता ने कहा कि अगर कोई गैस उपभोक्ता डिलीवरी मैन को निर्धारित रुपए से ज्यादा देता है तो इसका वह स्वयं जिम्मेवार है। भूपेंद्र गुप्ता ने गैस उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे गैस सिलेंडर की पर्ची में लिखी ही राशि डिलीवरी मैन को दें।
भारत गैस कंपनी निर्बाध व सुचारू सप्लाई के लिए प्रतिबद्ध: भूपेंद्र गुप्ता
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026