सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने नशा
तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कार्रवाई के
दौरान जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नजदीकी
जल घर गांव बणी से एक युवक को 104 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के
प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की
पहचान कमलजीत पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बंणी जिला सिरसा के रूप में
हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान
करीवाला से होते हुए गांव बंणी की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस
पार्टी जब गांव बणी के नजदीक जलघर के पास पहुचीं तो जल घर को पास एक युवक
खङा हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक
घबरा गया और वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने
उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी
ली तो उसके कब्जा से 104 ग्राम अफीम बरामद हुई । सीआईए प्रभारी ने बताया
कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रानियां में थाना में मादक पदार्थ
अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना को सौंपी गई । उन्होंने
बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा
और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क
से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी
कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने 104 ग्राम अफीम सहित युवक काबू दबोचा।
Facebook
Twitter
WhatsApp



