Home » हरियाणा » 15 हजार की आबादी वाला डिंग मंडी क्षेत्र सीवरेज सिस्टम से महरूम

15 हजार की आबादी वाला डिंग मंडी क्षेत्र सीवरेज सिस्टम से महरूम

Facebook
Twitter
WhatsApp
135 Views

शासन-प्रशासन से की सीवरेज सिस्टम उपलब्ध करवाने की मांग
सिरसा। करीबन 15 हजार लोगों की आबादी को समेटे सिरसा हलके के डिंग मंडी क्षेत्र में अभी तक सीवरेज सिस्टम की सुविधा नहीं है। सीवरेज सिस्टम नहीं होने के कारण जनता को खासकर बरसात के समय में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डिंग मंडी निवासी मनोहरलाल सोनी, संजय फुटेला, मनोहरलाल अरोड़ा, पुनीत फुटेला, सीताराम शर्मा, कुलदीप सोनी, नत्थु सोनी, चेतराम फुटेला, डा. रणजीत, डा. महेंद्र, डा. भार्गव जीएएस, कृष्ण खत्री, भंवरलाल खत्री, राजेंद्र फुटेला, महावीर जैन, चंद्र सिंह खलेरी पूर्व सरपंच, पंकज शर्मा ने बताया कि सीवरेज न होने के कारण यहां के बाशिंदों को बेहद गंभीर समस्याओं से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सीवरेज न होने के कारण मंडी का पानी वैसे ही नहीं निकलता, ऐसे में अगर बरसात आ जाए तो कोढ़ में खाज वाली बात हो जाती है। समस्या और भी विकट हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी दुभर हो जाता है। डिंग मंडी के साथ ही रेलवे स्टेशन की सीमा लगती है और यहां रोजाना 20 से अधिक गाड़ियों का आवागमन होता है। पानी भरा होने के कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के उपर से ही दूसरे स्थान से सुरक्षित अपने घरों की ओर जाना पड़ता है। इस समस्या संबंधी समय-समय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित रेलवे विभाग को भी मौखिक व लिखित रूप में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या की ओर किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। बड़ी बात ये है कि डिंग मंडी ज्वाइंट पंजाब की सबसे बड़ी व पुरानी मंडी है। उन्होंने बताया कि इस मंडी में 1952 में देसी घी और चने का व्यापार होता था, जोकि गाड़ियों में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान को सप्लाई के लिए जाता था।  शासन-प्रशासन से गुहार है कि डिंग मंडी वासियों की इस गंभीर समस्या की ओर तुरंत ध्यान देकर सीवरेज सिस्टम उपलब्ध करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices