सिरसा। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ, संबंधित राष्टÑीय राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से अखिल भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश के तमाम जिलों में उपायुक्त कार्यालयों पर धरना, प्रदर्शन कर मांग-पत्र सौंपे, जिसके तहत बुधवार को सिरसा में हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जमना प्रकाश के नेतृत्व में जिला पंचायत अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। इस धरना, प्रदर्शन में हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ से संबंधित यूनियनों के भारी संख्या में कर्मकारियों ने भाग लिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरीराम जाजड़ा, संगठन सचिव कृष्ण लाल गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष भालसिंह जाखड़, ऐलनाबाद के प्रधान सुरेश कुमार, चौपटा के चैयरमैन चानण राम, सिरसा के प्रधान बिरेंद्र कुमार, जिला जनस्वास्थ्य शाखा के सचिव बलवान सिंह, वरिष्ट उप प्रधान सन्जु, जिला उपाध्यक्ष बिंटू कंडारा सहित कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। इस धरने-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष हरीराम जाजड़ा, संगठन सचिव कृष्ण लाल गुर्जर ने कर्मचारियों की मांगों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कोरोना काल के समय का 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता दिया जाए, समान काम समान वेतन एक समान किया जाए, सेवानिवृति की आयु सीमा एक की जाए, जोकि पिछले काफी समय से लंबित हैं। मांगों के संबंध में अनेक बार अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इन पर कोई सहमति नहीं बनी है, जिससे कर्मचारी वर्ग में रोष है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की इन मांगों पर जल्द सरकार की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया तो सभी संगठन मिलकर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेवारी संबंधित विभाग व सरकार की होगी।
हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026