राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्राणी शास्त्र विषय परिषद के बैनर तले विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक गोयल, प्रो. रमेश सोनी एवं प्रो. मनीषा रानी के कुशल नेतृत्व में ओटू, रानियां स्थित राजकीय मत्स्य बीज केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। राजकीय मत्स्य बीज केंद्र के संचालक एवं संरक्षक रंजीत कुमार एवं रिंकू ने विद्यार्थियों को मछली बीज उत्पादन एवं पालन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार के तालाब, उनके रखरखाव एवं उपयोग के विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मछली एवं उनके बीजों को पकड़ने में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रकार के जाल दिखाए एवं उनके उपयोगिता के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने मछली के जीवन चक्र की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन एवं अवलोकन किया। मछली उत्पादन पर पङने वाले वातावरण के प्रभाव एवं उसके नियंत्रण की जानकारी भी प्राप्त की। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अनीता मङिया ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के महत्व के बारे में बताया एवं भविष्य में भी इस प्रकार के भ्रमणों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि विद्यार्थियों ने भ्रमण का समुचित लाभ उठाया एवं अत्यंत आनंदित अनुभव प्राप्त किया।
जीएनसी के विद्यार्थियों ने किया राजकीय मत्स्य बीज केंद्र ओटू का भ्रमण
Facebook
Twitter
WhatsApp



