Home » हरियाणा » करीब 50 लाख रुपए की 266 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक काबू ।

करीब 50 लाख रुपए की 266 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
6 Views

 

सिरसा पुलिस की नशा तस्करों के ठिकानों पर लगातार दबिश,नशे के सौदागरों की अब खैर नही:- एसपी दीपक सहारन ।
सिरसा….सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के नेक्सस को तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है,आमजन के सहयोग एवं पुलिस की मुस्तैदी से नशा तस्करों का सिरसा पुलिस से अब बचपाना मुश्किल हो गया है । इसी कड़ी के तहत जिला की सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने चक्क साहिबा क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जा से करीब 50 लाख रुपए की 266 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव चक्क साहिबा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान गांव की गली में से एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने युवक हरजिंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव बिठीवाला,जिला मुक्तसर पंजाब हाल चक्क साहिबा सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसकी पेंट से प्लास्टिक की पॉलिथीन में लिपटी 266 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है । एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सदर थाना की मल्लेकां पुलिस चौकी को सौंपी गई है । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन पंजाब के लोहगढ़ क्षेत्र से लेकर आया था और उसे सिरसा व आपसाप के क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में था । एसपी दीपक सहारन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के सार्थक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं । नशा तस्करी के नेक्सस को तोड़ने और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के नेक्सस को तोड़ना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सिरसा पुलिस नशा तस्करों और अपराधियों का समूल सफाया करने तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices