कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपे मांग पत्र: चरणजीत वर्मा
सिरसा। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय सिरसा पर श्रमिक अधिकारों की रक्षा हेतु अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन जिला मंत्री चरणजीत वर्मा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों से व मजदूर वर्ग के लगभग 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जोश, उत्साह और पूर्ण अनुशासन के साथ भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया कि श्रमिक वर्ग अपने अधिकारों के प्रति सजग और संगठित है। विशेष रूप से महिला शक्ति की उल्लेखनीय एवं सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की और यह संदेश दिया कि श्रमिक आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय अधिवेशन (पुरी, उड़ीसा) में पारित प्रस्तावों को पूर्ण रूप से लागू करवाने, बजट में श्रमिक वर्ग की अनदेखी पर विरोध दर्ज कराने तथा ईएसआईसी सीलिंग में आवश्यक सुधार न किए जाने, इसके साथ ही हरियाणा प्रदेश में कौशल रोजगार निगम के तहत कई विभागों के कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, जिनका सेवा काल 5 वर्ष से ज्यादा हो गया है, उन सभी को सर्विस एक्ट 2024 का लाभ दिया जाने, प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी, सहकारिता विभाग में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रदेश में अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा नियम के अंतगर्त लाए जाने, इसके साथ ही श्रम विभाग ने श्रम पोर्टल को पिछले 8 महीने से बोर्ड में पंजीकृत सभी श्रमिकों को फजी मानकर व वेरिफिकेशन के नाम पर बोर्ड द्वारा पोर्टल को बंद किया हुआ जल्द से जल्द पोर्टल को खोला जाए, ताकि श्रमिकों को उनके लाभ मिल सके सहित विभिन्न जायज मांगों को लागू करवाने के लिए आयोजित किया गया। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रीय स्तरीय मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम व प्रदेश स्तरीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की जायज मांगों की अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर भारतीय मजदूर संघ और भी व्यापक आंदोलन करने के लिए तैयार है।
भारतीय मजदूर संघ की हुंकार से गूंजा सिरसा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026