सिरसा। खाटू श्याम धाम (राजस्थान) में श्री श्याम भंडारा संघ ट्रस्ट रजि. द्वारा भंडारा लगातार जारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुनील सोनी और संरक्षक पुरुषोत्तम गोयल ने की। उन्होंने बताया कि सांय के कार्यक्रम में पावन ज्योत मनीष सिंगला से प्रज्ज्वलित की। इस दौरान मनीश सिंगला ने भी बाबा श्याम का भजन गाया, जिसपर श्रद्धालु जमकर झूमे। प्रवक्ता कमल सिंगला ने बताया कि जो सेवादार सिरसा और बरनाला से आए हुए होते हैं, उसमें से ही सुबह सेवादारों का एक ग्रुप रिंगस से पैदल चलकर भंडारे के पंडाल में सजे बाबा के दरबार तक चांदी की ध्वजा निशान लेकर पहुंचते हैं। उसके बाद प्रसाद का भोग लगता है। प्रवक्ता ने बताया कि कीर्तन सांय 7 बजे से शुरू होता है, जो कि देर रात्रि तक चलता है, जिसमें पूरे देश से प्रसिद्ध कलाकार अपनी स्वैच्छा से ही दरबार में आकर अपनी मधुर वाणी से बाबा की महिमा का गुणगान करते हैं और बाबा के चरणों में हाजरी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक चलने वाले इस भंडारे में लाखों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं और हर साल संघ द्वारा यह भंडारा आयोजित किया जाता है। इस मौके पर उपप्रधान अजय मित्तल, कोषाध्यक्ष सुनील जिंदल, नरेश गुप्ता, नानू सुथार, प्रेम जैन, राजीव बंसल (बोनी) अंजनी गोयल, मनोज जूही वाला, पिंटू महिपाल, मोली सरार्फ, पंकज सरार्फ, पार्षद मोनिका सरार्फ एवं बरनाला से जॉनी गर्ग, कृष्ण बंसल सहित अन्य संघ सदस्य व सेवादार उपस्थित थे।
भंडारे में बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे श्याम भक्त
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026