गौशाला कमेटी ने समाजसेवी व गौभक्त ललित जैन को किया सम्मानित
सिरसा। गांव खैरा खुर्द व खैरा कलां की श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में समाजसेवी व परम गौभक्त ललित जैन पहुंचे। गौशाला कमेटी की ओर से प्रधान शमशेर सिंह, सरपंच राजेश कुमार ने ललित जैन का गौशाला में पधारने पर पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने ललित जैन को गौशाला परिसर का भ्रमण करवाया। गौशाला कमेटी द्वारा गौवंश के लिए किए गए प्रबंधों के लिए ललित जैन ने प्रशंसा की। उन्होंने गौशाला कमेटी द्वारा कुछ समय पूर्व गौशाला में आवागमन के लिए वाहन उपलब्ध करवाने के आग्रह पर श्री जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिए गए सहयोग के अनुसार गाड़ी की चाबी कमेटी सदस्यों को सौंपी। गौशाला कमेटी ने सहयोग के लिए समाजसेवी ललित जैन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कथाव्यास महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी दिनेशानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने गौसेवा के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे लगातार सहयोग पर ललित जैन को आशीर्वाद दिया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ललित जैन ने कहा कि कुछ समय पूर्व गौशाला कमेटी की ओर से गौशाला में आवागमन के लिए वाहन सुविधा का आग्रह किया था, जिसपर उन्होंने एक पिकअप गाड़ी ट्रस्ट के सहयोग से गौशाला को उपलब्ध करवाकर उसकी चाबी कमेटी सदस्यों को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि गौशाला कमेटी द्वारा गौवंश के लिए यहां बेहतर व्यवस्था की गई है और गौवंश के प्रति लोगों का सेवा भाव देखने लायक है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गौसेवा के लिए कुछ न कुछ सहयोग व समय जरूर निकालें। इस मौके पर स्वामी दिनेशानंद महाराज ने कहा कि गौसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने जयदेव-सहदेव ट्रस्ट द्वारा गौसेवा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। स्वामी दिनेशानंद महाराज ने कहा कि गौसेवा का कार्य भी कर्मों वाले लोगों को नसीब होता है। उन्होंने कहा कि गौ की सेवा में किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। गौमाता सेवा का फल कई गुणा कर खुशियों के रूप में लौटाती है। इसलिए जहां भी गौसेवा का मौका मिले, उसे बिना देरी किए सहर्ष स्वीकार कर अपने जीवन को सनातन की ओर लेकर जाएं। स्वामी जी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि युवा पीढ़ी सनातन संस्कृति से विमुख हो रही है, ऐसे में उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़े रखने के लिए सत्संग में जरूर लेकर आएं। गौशाला में भी अपने साथ लाएं और गौसेवा का महत्व बताएं। इस मौके पर रोहित कुमार जांगू ने कहा कि गौशाला में आवागमन के लिए वाहन न होेने पर काफी दिक्कत थी। उन्होंने समाजसेवी ललित जैन से इस बारे आग्रह किया और उनके आग्रह पर ललित जैन ने बिना किसी देरी के वाहन उपलब्ध करवाया, जिसके लिए वे ट्रस्ट के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि परम पिता परमात्मा ऐसे दानवीर के भंडार सदा भरे रखें, जो दोनों हाथों से गौसेवा के लिए अपना दान रूपी खजाना खाली कर रहे हैं। इस मौके पर समस्त गौशाला कमेटी सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
समाजसेवी ललित जैन ने खैरा खुर्द गौशाला में भेंट किया वाहन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026