सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल द्वारा लिखित आध्यात्मिक पुस्तक मौन साधना : एक अद्वितीय अनुभव का भव्य विमोचन समारोह 1 मार्च 2026 (रविवार) सायं 3:30 बजे, सिरसा क्लब, सिरसा में आयोजित किया जा रहा है। यह पुस्तक मौन, ध्यान, आत्मचिंतन और आंतरिक शांति की साधना पर आधारित एक गहन आध्यात्मिक कृति है, जिसमें लेखक ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों, प्रयोगों और साधना‑यात्रा को सरल एवं प्रेरणादायक शैली में प्रस्तुत किया है। पुस्तक का उद्देश्य आधुनिक जीवन की भागदौड़ में मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को शांति, संतुलन और आत्मबोध की दिशा प्रदान करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. विजय कुमार, कुलपति चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, प्रवेश सिंगला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. जय प्रकाश, महानिदेशक, जेसीडी विद्यापीठ, अति विशिष्ट अतिथि अंजू शर्मा और विशिष्ठ अतिथि राजेश गोयल, सचिव सिरसा क्लब रहेंगे। मुख्य वक्ता एवं पुस्तक की विवेचना रमेश गोयल, राज कुमार निजात एवं विनोद धवन द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, आध्यात्मिक साधक, साहित्यकार तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत करेंगे।
डा. इंद्र गोयल ने बताया कि यह पुस्तक केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने के लिए लिखी गई है। मौन के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर की शक्ति, शांति और दिव्यता को अनुभव कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा आध्यात्मिक रुचि रखने वाले व्यक्तियों से इस कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। समारोह में पुस्तक का औपचारिक विमोचन, अतिथियों के संबोधन, लेखक के विचार, सम्मान समारोह तथा जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।
‘मौन साधना: एक अद्वितीय अनुभव’ पुस्तक का विमोचन 1 मार्च को
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026