Home » हरियाणा » जिला स्वर्णकार संघ चुनाव: नामांकन भरने का अंतिम दिन

जिला स्वर्णकार संघ चुनाव: नामांकन भरने का अंतिम दिन

Facebook
Twitter
WhatsApp
151 Views

सिरसा। जिला स्वर्णकार संघ के त्रिवार्षिक चुनाव आगामी 8 मार्च 2026 को बेगू रोड सोनी धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए कमेटी के वाइस चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सोनी ने बताया कि चुनावों को लेकर नामांकन भरने की आज अंतिम तिथि है और सांय 5 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि अगर एक से अधिक नामांकन नहीं आते हैं तो सर्वसम्मति से प्रधान का निर्विरोध चयन किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी 6 तहसीलों रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली, नाथूसरी चोपटा व सिरसा के प्रधान भी चुनावों में भाग लेंगे। इन चुनावों में चुनाव डेली गेट्स ही वोट कर सकते हैं। इसमें सिरसा से 11 डेलीगेट्स को मिलाकर कुल 36 डेलीगेट्स है, जिन्हें वोट डालने का अधिकार है। सोनी ने बताया कि चुनावों को लेकर एक सात मेंबरी सरपरस्त कमेटी बनाई गई है, जिसमें राजकुमार भून को चेयरमैन, सुखविंद्र सोनी को वाइस चेयरमैन, लीलाधर सोनी, विशाल सोनी, गजानंद सोनी, सोनू गोरीवाला व केवल वर्मा को शामिल किया गया है। सात मेंबरी कमेटी की देखरेख में ही पूरा चुनाव संपन्न होगा। संघ का प्रथम प्रयास यही रहेगा कि चुनाव सर्वसम्मति से हो जाएं। उन्होंने सभी चुनाव लड़ने वाले समाज के महानुभावों से आग्रह किया कि वे समयानुसार अपना नामांकन दाखिल करवा दें। नामाकंन फार्म के साथ आधार कार्ड व दो सदस्यों के हस्ताक्षर करवा कर चुनाव कमेटी के किसी भी सदस्य को अपना नामांकन पत्र 21000 रुपए की राशि सहित जमा करवा सकते हैं। उम्मीदवार की फीस वापस नहीं होगी। इस मौके पर अमर सिंह सरपरस्त, राजकुमार सोनी चेयरमैन चुनाव कमेटी, सोनू गोरीवाला प्रधान सोनी धर्मशाला, लीलाधर सोनी पूर्व तहसील प्रधान, गजानंद सोनी तहसील प्रधान, विशाल सोनी शहरी प्रधान, विशाल तहसील महासचिव, दीपक सोनी हॉलमार्क सेंटर, नीरज साहुवाला, रमेश सोनी, काका पूर्व सरपरस्त, बंसीलाल सोनी, सुरजीत सोनी शेरपुरा सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *