सिरसा। चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता व एनएसएस इकाई, माई भारत पोर्टल व विज्ञान संकाय के संयोजन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने, जिज्ञासा एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने तथा विज्ञान को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को रमन प्रभाव के बारे में सरल एवं प्रभावशाली तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है तो उसके कुछ अंश की तरंगदैर्घ्य में परिवर्तन हो जाता है, जिसे रमन प्रभाव कहा जाता है। उन्होंने इस खोज ज्ञानिक महत्व तथा आधुनिक विज्ञान और तकनीक में इसके उपयोग पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान को समझने और प्रयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम सिवानी ने द्वितीय तथा मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो.अशोक कुमार, डा. कविता चौधरी एवं डा. पूजा ने निभाई। अंत में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार, माई भारत पोर्टल इंचार्ज प्रो. प्रवीण अग्रवाल व एनएसएस और विज्ञान संकाय के इंचार्ज प्रो. राजवीर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षगण एवं विधार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
विज्ञान समाज की प्रगति का आधार: डा. सज्जन कुमार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026