Home » हरियाणा » भाजपा ही एकमात्र पार्टी, जिसने दिया नुकसान का पूरा मुआवजा: डा. केहरवाला

भाजपा ही एकमात्र पार्टी, जिसने दिया नुकसान का पूरा मुआवजा: डा. केहरवाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

सिरसा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने एक प्रेस बयान में कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने किसानों को  प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का पूरा मुआवजा दिया है। जारी बयान में डा. केहरवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के खराबे का 100 प्रतिशत मुआवजा किसानों के खाते में डालने का ऐतिहासिक काम किया है, जोकि पूर्ववर्ती किसी भी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में एक चौपाल पर बैठकर पटवारी फसल खराबे की रिपोर्ट बनाते थे और 2 से लेकर 5, 10 रुपए के चैक किसानों को मुआवजे के रूप में मिलते थे, जोकि किसानों के साथ एक भद्दा मजाक था। डा. केहरवाला ने कहा कि डबल र्इंजन की सरकार ने किसानों की मेहनत को देखते हुए पहले जहां पटवारियों की जिम्मेदारी तय की, वहीं उचित मुआवजा समयबद्ध तरीके से किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया, ताकि नुकसान से परेशान किसान को सहारा मिल सके। यही नहीं फसल खराबे की अलग-अलग स्लैब बनाकर किसानों को उसी अनुपात में फसलों के नुकसान का मुआवजा  दिया जा रहा है, ताकि किसी किसान के साथ भेदभाव न हो सके। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही एक ऐसी सरकार है, जिसमें दो दर्जन से अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही हैं, जिससे किसान बकायदा लाभांवित हुए हैं और किसानों की आय में भी इजाफा हुआ है। अब किसान को अपनी फसल की राशि के लिए भी किसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि फसल की राशि सीधे किसान में डालने का काम इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में भी किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आएगी, जिससे देश का किसान मालामाल होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices