सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए
रानियां थाना पुलिस ने 7 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामलें में
सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी
देते हुए रानियां थाना प्रभारी बताया कि बीती 2 फरवरी 2026 को सीआईए
सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव बंणी क्षेत्र से एक युवक को
गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 7 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर पूछताछ
की तो उसने बताया कि उक्त हेरोइन सुखदयाल पुत्र श्यामलाल निवासी गांव
बंणी से लेकर आया था । ऱानियां थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के
खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच
रानियां थाना पुलिस को सौंपी गई थी । जाचं के दौरान रानियां थाना पुलिस
टीम ने गश्त के दौरान आरोपी सुखदयाल पुत्र श्यामलाल निवासी गांव बंणी
जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए
युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।



