Home » हरियाणा » 1120 रुपए की सट्टा राशि सहित युवक काबू ।

 1120 रुपए की सट्टा राशि सहित युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

सिरसा ……सिरसा पुलिस द्वारा गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ
चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गश्त व
चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वार्ड
नंबर 6 ऐलनाबाद क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करने वाले एक
युवक को काबू कर उसके कब्जा से 1120 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है । इस
संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर
प्रगट सिंह ने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान वार्ड
नंबर 6 ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को
महत्वपूर्ण सूचना मिली की एक युवक सार्वजनिक जगह पर नंबरों पर पैसे
लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहा हैं । उक्त सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने
त्वरित कार्रवाई करते हुए में वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद में दबिश देकर आरोपी
नरेश पुत्र कृष्ण लाल निवासी वार्ड नंबर 2 ऐलनाबाद जिला सिरसा को
गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 1120 रूपए की सट्टा राशि,एक
पेन व एक डायरी बरामद हुई  जिसमें कुछ नंबर लिखए हुए थे । उन्होंने बताया
कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में जुआ अधिनियम के तहत
मामला दर्ज कर जांच शरु की गई है । पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की
है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को
दें,ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices