सिरसा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा 8 व 9 अप्रैल को की जाने वाली हड़ताल को लेकर जिला फायर अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री नायब सैनी, विपुल गोयल (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री) व महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं पंचकूला, हरियाणा के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश खिचड़ जिला प्रधान ने की। उनके साथ सुखदेव सिंह स्टेट नेता, रानियां से गुरमेल ब्लॉक प्रधान व देवेन्द्र सिंह, ऋषि सिहाग, कालांवाली से ब्लॉक प्रधान बलदेव सिंह, डबवाली से राधे, सिरसा से राजेंद्र बिश्नोई, अनिल भांभू, बूटर बादशाह, संदीप, सुधीर, नगर पालिका से जिला प्रधान मनोज अटवाल, नरेश प्रधान, बलवंत प्रधान, एसकेएस जिला सचिव रमेश सैनी, निर्मल सिंह, एसकेएस से ब्लॉक प्रधान ललित, संदीप व अजय पासी, ऋषि सिहाग भी मौजूद थे।सर्वप्रथम फरीदाबाद में शहीद हुए दोनों फायर कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंली दी गई। जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने बताया कि फरीदाबाद में बीती 16 फरवरी को कालकाजी लुब्रिकेंट और शिव स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान केमिकल के ड्रमों में हुए विस्फोट के कारण एनआईटी दमकल केंद्र पर कार्यरत दमकल कर्मचारी दिवंगत भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों बहादुर साथियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, लेकिन उपचार के दौरान अस्पताल में उनका दुखद निधन हो गया। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इन दोनों कर्मचारियों के निधन के बाद हरियाणा सरकार और संबंधित विभाग की ओर से न तो परिवारों के प्रति कोई संवेदना व्यक्त की गई और न ही किसी प्रकार के आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई। हरियाणा सरकार और सम्बंधित विभाग के इस रवैये से प्रदेशभर के दमकल कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है। इन दोनों शहीद दमकल कर्मचारियों के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले 24 फरवरी को फरीदाबाद में सैकड़ों नियमित व अनियमित दमकल कर्मचारियों ने, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सहयोग से, जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था। सभी कर्मचारी अपने भविष्य और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अत: संघ आपसे विनम्र अनुरोध करता है कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के परिवारों को न्याय दिलाने तथा अग्निशमन कर्मचारियों की लंबित एवं पूर्व में मानी गई मांगों पर शीघ्र ठोस व त्वरित निर्णय लिया जाए। साथ ही सरकार के साथ संघ की बैठक बुलाकर उक्त मांगों एवं समस्याओं का समाधान करवाया जाए। यदि सरकार 7 अप्रैल तक इन मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं करती है, तो प्रदेश भर के सभी नियमित, पे-रोल एवं एचकेआरएनएल दमकल कर्मचारी 7 व 8 अप्रैल को पूर्ण रूप से कार्य बंद कर हड़ताल पर जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
ये है कर्मचारियों की मांगें:
फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले दोनों दिवंगत दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने, इनके आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी देने, दिवंगत भवी चंद शर्मा की दिव्यांग पुत्री को सभी सामाजिक लाभ व दोनों पुत्रियों की पढ़ाई का खर्च उठाने, माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा दिए गए 31 दिसंबर 2025 के निर्णय को फायर कर्मचारियों पर लागू करो, जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 के अनुसार फायर के कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष नौकरी की गारंटी फायर आॅपरेटर कम ड्राइवर के सर्जित पदों पर दी जाए, पैरोल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए तथा वर्ष 2022 से लंबित वेतन एरियर का भुगतान किया जाए, पे-रोल व कौशल निगम दमकल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, हरियाणा पुलिस की तर्ज पर 5000 मासिक जोखिम भत्ता एवं 7500 वर्दी भत्ता दिया जाए, ड्यूटी के दौरान चोट लगने पर समुचित मेडिकल सुविधा दी जाए तथा बेड-रेस्ट अवधि को आॅन-ड्यूटी माना जाए, कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कच्चे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। वर्ष 2018 के समझौते के तहत 2016 के नियमों में योग्यता पूरी करने वाले पे-रोल व कौशल के फायर कर्मचारी को फायर आॅपरेटर के सर्जीत पदों पर समायोजित किया जाए, तब तक फायर आॅपरेटरों की पक्की भर्ती पर रोक लगाई जाए, सरकार की आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर रोक लगाइ जाये व कच्चे कर्मचारियों का तबादला गृह जिला में किया जाए। कैजुअल व मेडिकल अवकाश में बढ़ोतरी की जाए तथा मेडिकल लीव को पक्के कर्मचारियों की तरह संचय करने की सुविधा दी जाए। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को 500 प्रतिमाह धुलाई भत्ता दिया जाए। पहले से फायर फाईटिंग का कोर्स कर चुके कर्मचारियों से दोबारा फायर फाइटिंग का कोर्स करवाने की बजाए रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाय, साथ ही टीए-डीए का भुगतान किया जाए। फायर फाइटिंग कोर्स करने वाले दमकल चालकों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट जारी किए जाए। नियमित कर्मचारियो को बिना शर्त ए सी पी व प्रमोशन का लाभ दिया जाए। सभी दमकल कर्मियों को त्यौहारी छुटियों में कार्य करने के बदले एक वर्ष मे एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर कच्चे दमकल कर्मचारियों को भी एलटीसी का लाभ दिया जाए। अन्य विभागों की तर्ज पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम फायर कर्मचारियों का वेतन देने।
फायर कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल को लेकर सौंपा ज्ञापन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026