Home » हरियाणा » मोबाइल छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाला वांछित भगोड़ा काबू ।

मोबाइल छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाला वांछित भगोड़ा काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
162 Views

 

सिरसा……….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाला वांछित भगोड़े आरोपी को सरदुलगढ पंजाब क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ.स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि वाछिंत आरोपी ने वर्ष 2022 में अंबेडकर चौक सिरसा के नजदीक एक युवक का मोबाइल छीनकर मौका से फरार हो गया था । आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में 21 जुलाई 2022 को मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर दिया था। अदालत से बेल पर बाहर आने के बाद आरोपी दोबारा कोर्ट मे हाजिर नहीं आया। माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी बन्टी सिंह को 02 मई 2025 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में आईपीसी की धारा 379-A के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बन्टी सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी वार्ड नंबर 05 सरदुलगढ पंजाब को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *