सिरसा। दुनिया भर में वर्तमान समय में चल रहे खाड़ी क्षेत्र के संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि इन युद्धों के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसका प्रभाव पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा अन्य ऊर्जा विकल्पों की उपलब्धता पर कई देशों में आंशिक रूप से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में किसी भी क्षेत्रीय संकट का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ना स्वाभाविक है और इसी क्रम में भारत भी इससे पूरी तरह अछूता नहीं रह सकता। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार इस संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए पहले से ही आवश्यक और दूरदर्शी कदम उठा रही है, ताकि देश में ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता सुचारु रूप से बनी रहे और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार वैश्विक परिस्थितियों पर नजर रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी प्रकार का पैनिक या घबराहट का माहौल बनने दें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है और देश में ऊर्जा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व समाज में भ्रम फैलाने तथा जमाखोरी करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि देश में भय, अफरा-तफरी और अराजकता का माहौल पैदा किया जा सके। ऐसे तत्वों से सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आम जन को जागरूक करें, सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबर को फैलने से रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भारत की जागरूक और जिम्मेदार जनता हमेशा से संकट के समय धैर्य और एकता का परिचय देती आई है। चाहे कोविड काल रहा हो या अन्य राष्ट्रीय चुनौतियां, हर परिस्थिति में देशवासियों ने मिलकर संकट का सामना किया है। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रयासों और देशवासियों की एकजुटता से देश हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगा।
खाड़ी संकट का असर दुनिया पर, लेकिन मोदी सरकार ने भारत में ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित की: यतीन्द्र सिंह
Facebook
Twitter
WhatsApp



