सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर शुक्रवार को पार्टी के ऐलनाबाद हलका अध्यक्ष अनिल कासनिया के प्रतिष्ठान पर चोपटा में पार्टी कार्यकर्तार्ओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ व दीघार्यु जीवन की कामना की। इस मौके पर अनिल कासनियां ने कहा कि जजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान जनता के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू करवाई। उन्होंने कहा कि जजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में पार्टी मजबूती के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि हांसी में आयोजित जनचेतना रैली प्रदेश में राजनीति के मायने बदलने का काम करेगी। लाखों लोग इस जनचेजना रैली के साक्षी बनेंगे। इस उपरांत पार्टी के कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ पार्टी की हांसी में आयोजित जनचेतना रैली में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए।
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया डा. अजय चौटाला का जन्मदिन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026