हिसार: 15 मार्च
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग के अंतर्गत गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा गांव भेरियां में सामुदायिक स्वास्थ्य शिक्षा विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल धींगरा के मार्गदर्शन तथा डॉ. वर्षा सैनी, सहायक वैज्ञानिक के पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण के महत्व, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव तथा बच्चों के समुचित विकास में परिवार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉ. वर्षा सैनी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण तथा सकारात्मक पारिवारिक वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन का सीमित एवं सही उपयोग लाभकारी है, लेकिन इसके अत्यधिक प्रयोग से बच्चों में लत लग सकती है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखते हुए खेलकूद, पुस्तकों के अध्ययन तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर, गायन तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका पंघाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
हकृवि द्वारा गांव भेरियां में सामुदायिक स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


