104 Views
सिरसा, 17 मार्च। एक निजी होटल में श्रीमती नीलम गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट की औपचारिक बैठक का आज आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 28 मार्च को श्रीमती नीलम गुप्ता की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में यातायात जागरूकता शिविर सालासर धाम मंदिर लाल बत्ती चौक के पास लगाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। शिविर के दौरान वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए जाएंगे।
बैठक में ट्रस्ट के प्रधान भवानी शंकर साहू वाला ने आए हुए तमाम सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में प्रधान भवानी शंकर साहू वाला के अलावा सचिव गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल एडवोकेट, सोनू डूमरा, प्रेस प्रवक्ता संजय अग्रवाल, सदस्य संदीप गर्ग, सुशील लोहिया, नंदलाल सुथार, गोविंद वर्मा, पवन गोयल, राजेश असीजा, संजय गोयल, विजय सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Post Views: 86



