– गांव दारेवाला में जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन
सिरसा, 24 मार्च।
जिला प्रशासन द्वारा खंड रानियां के गांव दारेवाला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने गांव दारेवाला व आसपास के गांवों से आए आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, डीएसपी आदर्शदीप सिंह, डीडीपीओ बलजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, उप निदेशक कृषि डा. सुखदेव सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. सुखविंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत व अन्य अधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत दिन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण भी किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि इस प्रकार के रात्रि ठहराव कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि ग्रामीण स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करना हम सभी की सांझी जिम्मेदारी है। युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान दें, ताकि एक स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण हो सके।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बिजली निगम, क्रिड, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, जिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बागवानी विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, वन विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल विविधीकरण, कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग, पराली प्रबंधन और अन्य कृषि तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
आमजन की समस्याओं का त्वरित व स्थाई समाधान प्रशासन की प्राथमिकता: एडीसी वीरेंद्र सहरावत
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026