राज्यपाल रहते जहाज का नाम रखा गया था गणेशीलाल
सिरसा। उड़ीसा के महामहिम पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल जी का जुनून आज भी उड़ीसा में देखा जाता है। अनेकों कार्यक्रम के आज भी उड़ीसा में उनको मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। राज्यपाल रहते हुए साऊथ कोरिया में एक जहाज का नाम गणेशी लाल रखा गया था। अब वर्तमान में उड़ीसा की यूनिवर्सिटीज के संस्थापक एवं लोकसभा और राज्य सभा के सांसद अच्युत सामंत गत दिनों साऊथ कोरिया भ्रमण पर गए तो वहां उन्हें तत्कालीन महामहिम राज्यपाल के नाम गणेशी लाल के नाम का हवाई जहाज दिया। जैसे ही उन्होंने गणेशी लाल के नाम का हवाई जहाज देखा, उन्होंने स्वयं अपनी फोटो हवाई जहाज के साथ करवाई और अपने निजी मित्रों को प्रेषित की। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात है। वर्णनीय है कि राज्यपाल रहते हुए महामहिम दक्षिण कोरिया की यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में गए थे, तब वहां उनके नाम पर एक जहाज का नाम गणेशी लाल रखा गया था। आज भी वह जहाज गणेशी लाल नाम से विख्यात है, जो सिरसा ही नहीं, अपितु पूरे हरियाणा एवं भारत वर्ष के लिए गौरव की बात है। प्रो. गणेशी लाल अपने सौम्य व्यवहार के लिए व्याख्यात हैं। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अपने मृदुल व्यवहार से हर किसी को अपना कायल बना लिया था। आज भी उड़ीसा में लोगों द्वारा उनके व्यवहार को लेकर चर्चाएं की जाती हैं।
उड़ीसा में आज भी बरकरार है पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल का जुनून
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026