Home » हरियाणा » वन टाइम सेटलमेंट योजना का 31 मार्च तक किसान उठाएं अधिक से अधिक लाभ: सुनील कुमार

वन टाइम सेटलमेंट योजना का 31 मार्च तक किसान उठाएं अधिक से अधिक लाभ: सुनील कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
7 Views

सिरसा। किसानों के कंधों से ऋण का बोझ हल्का करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने राज्य सहकारी कृषि एवं भूमि विकास बैंक (लैंड मोर्टगेज बैंक) के अतिदेय ऋणी सदस्यों के लिए वन टाईम सेटलमेंट योजना-2022 लागू की है जिस की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रही है। इस स्कीम के तहत हजारों किसान जो लंबे समय से बकाया ब्याज की मार झेल रहे थे, उन्हें राहत मिली है इस संबंधी बुधवार को जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सिरसा के निदेशक मंडल की बैठक बैंक परिसर में चेयरपर्सन प्रोमिला ढिल्लों की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अब तक बैंक द्वारा 2. 19 करोड़ रुपए का लाभ किसानों को दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह योजना सभी प्रकार के ऋणों पर लागू होगी। यदि कोई ऋणधारक 31 मार्च 2022 तक बैंक द्वारा डिफॉल्टर घोषित हो चुका है, तो वह योजना का लाभ ले सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सरकार का यह विस्तार किसानों को ऋण चुकाने का सुनहरा अवसर देगा। उन्होंने बताया कि मृतक किसान व विधवा को सिर्फ और सिर्फ मूलधन भरना है, उसका पूरा ब्याज माफ है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices