Home » हरियाणा » किसानों, आढतियों पर थोंपे नियम वापिस ले सरकार: झोरड़

किसानों, आढतियों पर थोंपे नियम वापिस ले सरकार: झोरड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views

सिरसा। झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह रबी सीजन में किसानों, आढ़तियों के लिए लागू किए गए नए नियमों को अविलंब वापिस ले ताकि किसान व आढती वर्ग गेहूं खरीद मामले में किसी प्रकार की कोई अड़चन न आए। गुरुवार को जारी बयान में विनोद झोरड़ ने कहा कि राज्य सरकार किसी न किसी नियमों के तहत किसानों, आढतियों को परेशान करने का प्रयास करती है और इस बार थोंपे गए ये नियम फिर से किसानों के लिए जी का जंजाल बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने कहा कि मंडियों में किसान को अपनी फसल बेचने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किए जाने से भाजपा का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा से कहा कि वे शीघ्र ही आढतियान एसोसिएशन हरियाणा व प्रादेशिक किसान संगठनों से बातचीत कर ऐसा विकल्प निकालें जिससे न तो किसानों, आढतियों को कोई परेशानी न हो और सरकार को भी फसल खरीद में कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices