Home » हरियाणा » खेल मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग: ललित जैन

खेल मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग: ललित जैन

Facebook
Twitter
WhatsApp
124 Views

सिरसा। गांव रंगड़ी खेड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में श्री जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व परम गौ भक्त ललित जैन बतौर अतिथि पहुंचे। प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा गर्मजोशी से ललित जैन का स्वागत किया गया। ललित जैन ने सर्वप्रथम सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। इस मौके पर ललित जैन ने कहा कि खेल मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल मनुष्य को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से युवाओं को बचाने में खेल अह्म भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से 50 खिलाड़ियों को ड्रेस भेंट की। उन्होंने आयोजक कमेटी को आश्वस्त किया कि वे इस प्रकार के आयोजन करते रहें, ताकि युवा पीढ़ी नशे की ओर न जाकर खेलों में अपना भाग्य आजमाकर अपना भविष्य स्वर्णिम बना सके। आयोजक कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर समाजसेवी ललित जैन को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सहयोग के लिए समाजसेवी ललित जैन का आभार जताया। इस मौके पर आयोजक कमेटी के पदाधिकारी व विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *