Home » हरियाणा » प्रजापति समाज को चहुंओर से संगठित करना ही प्रजापति बिजनैस सम्मिट का उद्देश्य: दलबीर सिंह

प्रजापति समाज को चहुंओर से संगठित करना ही प्रजापति बिजनैस सम्मिट का उद्देश्य: दलबीर सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
137 Views

सम्मिट का न्यौता देने के लिए सिरसा कुम्हार धर्मशाला पहुंचे ट्रस्ट पदाधिकारी
सिरसा। प्रजापति प्रोफेशनल्स और एग्जीक्यूटिव्स फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के राज्य प्रधान दलबीर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य प्रजापति समाज को चहुंओर से हर क्षेत्र में संगठित करना है। आगामी 10 मई 2026 को हिसार में प्रजापति समुदाय व्यवसाय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रजापति समाज के सभी वर्ग बढ़चढ़कर भाग लेंगे। वे सोमवार को ट्रस्ट के महासचिव डा. सुनील के साथ सम्मेलन का न्यौता देने के लिए सिरसा पहुंचे थे। इस मौके पर कुम्हार सभा के प्रधान कुंभाराम सिंहमार, अशोक वर्मा (पूर्व चेयरमैन एचएलआरडीसी), पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा के प्रधान प्रो. आरसी लिंबा, विजय वर्मा, राधेश्याम राजोरा, रामकुमार बबेरवाल, सुबेसिंह खटोड़, मदन वर्मा, बलवंत बागोरिया, ज्ञान सुखरालिया भी उपस्थित थे। ट्रस्ट प्रधान दलबीर सिंह ने कहा कि बिजनैस सम्मिट को लेकर वे प्रदेश के हर कौने में घूम रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य एक-दूसरे को जोड़कर एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है, जो प्रजापति समाज की समाज में एक अलग पहचान करवाए। इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव डा. सुनील ने बताया कि प्रदेश के करीब 1500 से अधिक व्यापारी, बड़े पदों पर आसीन अधिकारी, सरकारी कर्मचारी सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से ट्रस्ट से जुड़े हैं, जो समाज के जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करते हैं। इसके साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। यही नहीं प्रजापति समाज के युवाओं के लिए दिल्ली में हॉस्टल बन चुका है, जबकि कुरुक्षेत्र में भी काम चल रहा है। इस मौके पर अशोक वर्मा ने कहा कि यह सम्मिट प्रजापति समाज में एक नई चेतना का संचार करेगा। उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों को आश्वस्त किया सिरसा से बढ़चढ़कर समाज के लोगा इस सम्मिट में भागीदारी करेंगे। इस मौके पर प्रो. आरसी लिंबा ने कहा कि  इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से आगे ले जाने में कारगर होते हैं। एक-दूसरे से जानकारी सांझा कर नए-नए आइडिया लेकर समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सिरसा से भारी संख्या में समाज के लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इस मौके पर कुम्हार सभा के प्रधान कुंभाराम सिंहमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से दूसरे समाज के लोगों को ये दर्शाया जा सकता है कि हमारा समाज कहां खड़ा है। उन्होंने कहा कि सिरसा का प्रजापति समाज इस कार्यक्रम में अपनी अह्म भागीदारी निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *