Home » हरियाणा » एसडीएम की ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को दो टूक, उठान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसडीएम की ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को दो टूक, उठान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
35 Views

मार्केट कमेटी कार्यालय में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
सिरसा। मार्केट कमेटी कार्यालय में सोमवार को एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन हुआ। इस मीटिंग में आने वाले गेहूं और सरसों के सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार-विमर्श हुआ। एसडीएम ने ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को ठोस चेतावनी देते हुए कहा कि सीजन में उठान कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि इस वर्ष 130 ट्रक मंडी में मुहैया करवाये जाएंगे और उठान कार्य में देरी नहीं होगी। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने कहा कि मंडी के सभी गेट खोले जाएं और हर गेट पर बायोमेट्रिक सिस्टम रखवाया जाए, ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना आए और साथ ही कुछ अह्म मुद्दों पर चर्चा हुई, जैसे आगामी सीजन में तीनों एजेंसियों (हैफेड, वेयरहाउस, डीएफएससी) के गोदामों और कंडों हेतु, नई अतिरिक्त मंडी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, सीजन के दौरान सरकार की तरफ से चौकीदार उपलब्ध करवाने पर विचार किय गया। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने विशेष रूप से मंडी के तीनों जोनों के बारे में एसडीएम सिरसा को बताया। एसडीएम ने उपरोक्त सभी बातें विस्तारपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागों को मंडी का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए कहा, ताकि सीजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो। आढ़ती एसोसिएशन ने एसडीएम का समस्याओं के समाधान के लिए आभार जताया। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता, सहसचिव संदीप कुमार, हैफेड डीएम राजेश हुडा, डीएफएससी हरवीर कुमार के साथ मंडी एसोसिएशन उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, धर्मचंद गर्ग, पवन कम्बोज, अशोक संधा, मुनीश कालड़ा, हन्नी अरोड़ा, सूरज भूडी, पाती सेठ, संजीव कम्बोज, रमन कम्बोज, सतपाल, अंकित ट्रांसपोर्ट ठेकेदार जगदेव सिंह, मनप्रीत सिंह, अमरिंदर सिंह समेत अन्य आढ़तीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices