सिरसा। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था ‘ सरबत दा भला ‘ की जिला सिरसा इकाई ने अपनी सामाजिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी हैं। इस हेतु संस्था के संस्थापक मैनेजिंग ट्रस्टी डा. एस पी सिंह औबराय ने कल पटियाला में सिरसा जिला के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की कि समाज सेवा के क्षेत्र में सिरसा जिला ईकाई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिलाध्यक्ष कस्तूरी छाबड़ा ने बतलाया कि संस्था के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में आगे बढ़ते हुए सिरसा के श्री गुरुद्वारा साहिब में सरबत दा भला द्वारा रियायती दरों पर संचालित सन्नी औबराय डायग्नोस्टिक क्लिनिक को अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। समय-समय पर फ्री मैडिकल चैकअप कैम्प लगाए जाएंगे। जरुरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलवाए जाएंगे तथा समय-समय पर समाज सेवा के अन्य अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
सरबत दा भला ने प्रारम्भ की समाज सेवा की गतिविधियां
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026