महिला आरक्षण के पक्ष में भी महिलाओं ने की आवाज़ बुलंद
सिरसा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में रविवार को गुरुतेग बहादुर नगर में करीब 200 महिलाओं को सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के सहयोग व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के दिशा निर्देशानुसार आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित करने के दौरान जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि महिलाएं मानवीय जीवन में अनेक महत्ती भूमिकाएं निभाती हैं। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में तल्लीन रहने के कारण वे कई बार अपने स्वास्थ्य पर ही ध्यान नहीं दे पाती और बीमार हो जाती हैं। ऐसे में महिला कांग्रेस ने उनके स्वास्थ्य की चिंता की है और उनके लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें लाभ देने का प्रयास किया है। इस दौरान सभी महिलाओं ने महिला आरक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा की और सभी महिलाओं ने एकस्वर में कहा कि मौजूदा 543 सीटों में से ही उन्हें तत्काल 33 फीसदी का आरक्षण मिलना चाहिए। कृष्णा फौगाट ने पुरजोर कहा कि महिलाओं के हितों के लिए कांग्रेस सडक़ से संसद तक संघर्ष कर रही है और निश्चित ही महिलाओं के हितों की रक्षा करेगी। इस कार्यक्रम में फौगाट के साथ नगरपरिषद की पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र कौर गिल, अंगूरी देवी वर्मा, शकुंतला न्यौल, कमलेश संधु व पूजा न्यौल आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में 200 महिलाओं में सैनेटरी पैड वितरित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026