समाज के मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा मंच पर सम्मानित: दीपक अरोड़ा
सिरसा। आगामी 30 मई को श्री अरुट जी महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर अरोड़वंश धर्मशाला ऐलनाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रधान दीपक अरोड़ा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह कार्यक्रम अरोड़वंश धर्मशाला ऐलनाबाद में ही आयोजित किया जाएगा। प्रधान दीपक अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत शाम 7 बजे अमृतवाणी से की जाएगी। समाज के वे बच्चे जिन्होंने कक्षा 10वीं या 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, समाज के वे प्रतिभाशाली बच्चे जो अन्य क्षेत्रों या विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें भी मंच पर सम्मान दिया जाएगा। महासचिव राहुल कामरा ने अपने संबोधन में कहा कि अरोड़वंश समाज में श्री अरूट जी महाराज को एक आदरणीय पूर्वज, प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक के रूप में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि परंपरागत मान्यताओं के अनुसार श्री अरूट जी महाराज को समाज के मूल पुरुषों में से एक माना जाता है, जिनसे अरोड़ा (अरोड़वंश) समाज की वंश परंपरा जुड़ी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि श्री अरूट जी महाराज एक धर्मपरायण, न्यायप्रिय एवं समाज को संगठित करने वाले महान व्यक्तित्व थे, जिनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संजय खत्री ने अपने वक्तव्य में समाज के सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य पहुंचें और महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी सदस्यों के लिए लंगर की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर राज कुमार गिलोहत्रा, राधा कृष्ण मखिजा, प्रदीप ग्रोवर, वेद प्रकाश अनेजा, राज कुमार अनेजा, नरेश कटारिया, गौरव ग्रोवर, राजीव वधवा, यश मदान, सुरेंद्र सचदेवा, राजकुमार गिलोतरा, राजन डोडा, संदीप गाबा, संजय खत्री, राजू मरेजा, हरीश अरोड़ा उपस्थित रहे।
अरूट महाराज की जयंती को लेकर बैठक में बनाई रूपरेखा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026