Home » हरियाणा » राजेंद्र कुमार नेजाडेला कलां तीन सालों के लिए सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त

राजेंद्र कुमार नेजाडेला कलां तीन सालों के लिए सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
114 Views

सिरसा। नंबरदार एसोसिएशन जिला सिरसा की मीटिंग टाऊन पार्क में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता जगजीत सिंह संधु जिला प्रधान व राजेंद्र कुमार तहसील प्रधान ने संयुक्त रूप से की। मीटिंग में सभी नंबरदारों ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर राजेंद्र कुमार नेजाडेला कलां तहसील प्रधान को आगामी तीन सालों के लिए सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। राजेंद्र कुमार ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे पूरी तन्मयता से निभाऊंगा। एसोसिएशन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर जगजीत सिंह संधु जिला प्रधान, होशियार सिंह उपप्रधान, युधिष्ठिर गोदारा उपप्रधान, राकेश कुमार, तिलकराज, हरफूल सिंह, राजेंद्र कुमार सलाहकार, प्रेम चंद, अमीरचंद, बागचंद, ब्रह्मप्रकाश, बलदेव सिंह, शामलाल, रेशम सिंह, वजीरचंद, जंगीर सिंह,जगराज सिंह, ओमप्रकाश, हरदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, सरदार सिंह, रणवीर सिंह सहित अन्य नंबरदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *