राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, 2 लाख सरकारी पद खाली, फिर भी युवा बेरोजगार
सिरसा। जिले के गांव कुरंगावाली में गुरुवार को झोरड़ खाप की एक मासिक बैठक हुई जिसमें झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक में खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने कहा कि आज हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 1.8 लाख से 2 लाख तक सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लाखों पद खाली हैं और दूसरी तरफ लाखों पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार की उदासीनता के कारण ये भर्तियां वर्षों से लंबित हैं। शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली और पंचायती राज जैसे जरूरी विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन धरातल पर स्थिति बिलकुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई भर्ती निकलती है तो वह पेपर लीक या कोर्ट केस में फंस जाती है। युवाओं की उम्र निकल रही है और वे निराशा में नशे व अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। झोरड़ ने मांग की कि सरकार तुरंत विशेष भर्ती अभियान चलाकर सभी खाली पदों को समयबद्ध तरीके से भरे। हर साल का रोजगार कैलेंडर जारी हो और भर्तियों में पारदर्शिता लाई जाए। साथ ही कौशल विकास केंद्रों के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र के लिए भी तैयार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की तो युवा सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर महासचिव सुभाष झोरड़, जेजेपी के किसान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व गांव के विशिष्ट शगनजीत सिंह गिल, पूर्व सरपंच मक्खन सिंह झोरड़, पूर्व सरपंच इकबाल सिंह, पूर्व सरपंच जसपाल सिंह, नंबरदार जसवंत सिंह झोरड़, बुध सिंह खालसा, जसवीर सिंह, मग्घर सिंह, राज सिंह, गंढा सिंह, रामकुमार, इंद्रपाल सिंह, गमदूर सिंह, जगसीर सिंह, रविंद्रपाल, साहेब सिंह, अमरीक सिंह, सेवक सिंह, पाला सिंह, गुरनाम सिंह, तथा जगजीत सिंह कुरंगावाली आदि गणमान्यजन मौजूद थे।
हरियाणा सरकार रोजगार देने में विफल: विनोद झोरड़
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026