Home » हरियाणा » दक्षिण भारत ने भाजपा की नीतियों को नकारा: सैलजा

दक्षिण भारत ने भाजपा की नीतियों को नकारा: सैलजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
112 Views

07 मई सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि हालिया चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दक्षिण भारत की जनता ने भाजपा की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर स्तर पर प्रयास किए, लेकिन जनता ने सामाजिक सौहार्द, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति पर भरोसा जताया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए सैलजा ने कहा कि इस चुनाव में पूरे देश ने देखा कि दक्षिण भारत की जनता ने भाजपा की नीतियों को स्पष्ट रूप से नकारने का काम किय है। हर तरह के प्रयासों के बावजूद भाजपा को समर्थन नहीं मिला। केरल में यूडीएफ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है, तमिलनाडु में भी भाजपा को जनता का विश्वास प्राप्त नहीं हुआ है। यह साफ संकेत है कि दक्षिण भारत की जनता विकास, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति के साथ खड़ी है। तमिलनाडु में इस बार जनता ने एक नई नेतृत्व और नई सोच को अवसर प्रदान किया है, कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया है, और हमें उम्मीद है कि जो संख्या बल में थोडी बहुत कमी है वह जल्द पूरी हो जाएगी और वहां एक स्थिर और जनहितकारी सरकार का गठन होगा।

 

सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल प्रचार और ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है, जबकि जनता अब वास्तविक मुद्दों रोजगार, महंगाई, शिक्षा और सामाजिक भाईचारे पर जवाब चाहती है। सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत के चुनाव परिणाम पूरे देश के लिए एक राजनीतिक संदेश हैं कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाली राजनीति को जनता का समर्थन मिल रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और देश में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विकास आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *