सिरसा। भारत विकास परिषद शाखा सिरसा का दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह का भव्य योजना हरियाणा पश्चिम के प्रांतीय महासचिव रामनिवास वर्मा की अध्यक्षता में सम्प्पन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गर्ग सुप्रसिद्ध समाजसेवी एमडी पार्क सिटी तथा डा. सुनील कुमार शर्मा कुलसचिव चौ. देवी लाल विश्व विद्यालय एवं महेंद्र शर्मा (बन्टी), सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं एमडी-99, माइल स्टोन होटल एवं रिसोर्ट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिलाओं, बच्चों ने सुमन गौतम गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता, पुष्पा सिंगला, संगीता जिंदल, पुष्पा सचदेवा तथा कमलेश सिंगला के नेतृत्व में गेम खेलकर, भजन गाकर तथा भजनों पर नृत्यकार भरपूर आनंद लिया। वहीं कार्यक्रम संयोजक नरेश नारंग, छगन सेठी, मनोज भारत, कुलवंत रॉय डांग के मार्गदर्शन एवं संयोजन में पुरुषों ने विभिन्न बचपन में खेली जाने वाली गेम खेलकर बचपन की यादों में खोकर भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला समन्वयक प्रमोद गौतम के विस्तृत परिषद परिचय में पश्चात संगीता जिंदल द्वारा परिषद को जानो प्रश्नोत्तरी करवाई गई, जिस में परिषद परिवार के बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसी कड़ी में सुमन गौतम द्वारा बच्चों तथा परिषद परिवार के सदस्यों में श्री रामचरित मानस के सुंदरकांड पर आधारित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संस्कार सम्प्रेषण का कार्य बखूबी अंजाम दिया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे डा. सुनील कुमार शर्मा ने बहुत ही विस्तार से भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया किआज के आधुनिक विज्ञान से भी उच्चकोटि का ज्ञान हजारों साल पहले ऋषि मुनियों द्वारा हमारे वेदों में लिख दिया था। अर्जुन द्वारा जयद्रथ को मारने हेतु छोड़े गये बाण का ही आधुनिक रूप आज की टार्गेटिड मिजाइल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र शर्मा बन्टी द्वारा परिषद के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई तथा भविष्य में भी परिषद के कार्यक्रम में सहयोग का आश्वासन दिया गया। परिषद के प्रांतीय महासचिव रामनिवास वर्मा ने सिरसा शाखा के आयोजन एवं प्रबंधन की सराहना की तथा भविष्य में भी अच्छे प्रकल्पों पर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन कमलजीत जिंदल, शाखा सचिव तथा मनोज भारत ने शानदार एवं प्रभावशाली तरीके से किया। निवर्तमान अध्यक्ष सविता बंसल की टीम ने गत वर्ष किये गए श्रेष्ठ कार्य हेतु पांचों गतिविधि प्रमुख तथा उनके सहयोगी सहयोगी संयोजकों को भी सम्मानित किया तथा गेम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेश गोयल संस्थापक अध्यक्ष, प्रातीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रांतीय संयोजक अशोक गुप्ता, हरबंस नारंग, रमेश जीन्दगर, डा. सुबे सिंह शर्मा, बीएस अग्रवाल, कस्तूरी छाबड़ा, एमपी अग्रवाल, नरेश गुप्ता अध्यक्ष श्री राधा कृष्ण गौशाला, राजेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष रिटायर्ड एम्प्लॉय एसोसिएशन, यशपाल बंसल, रमन शर्मा, विनोद बंसल, रोशन लाल अरोड़ा, पंकज शर्मा, नवीन अदलखा कुमार सी ए, गौतम मुंजाल, राधाकृष्ण शर्मा, डीपी सिंगला, अशोक कंसल, संजय मैहता, डा. अंकित मित्रा, राज कुमार मेहता, नीलम कंसल संतोष बंसल,चांदनी मित्रा, राज गुप्ता, रीटा, नारायण नारंग, सुनीता शेट्टी, वीणा शेट्टी, संतोष गुप्ता, पिंकी गुप्ता, उषा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
भाविप शाखा, सिरसा का दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन समारोह आयोजित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026