सिरसा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रजि. जिला सिरसा द्वारा गर्मी के प्रचंड प्रकोप को देखते हुए बेगू रोड पर राहगिरों के लिए नींबू पानी व शरबत की छबील लगाई गई। महासभा के जिला प्रधान मनीष गुप्ता ने बताया कि गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। भीष्ण गर्मी से हर कोई हल्कान है। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी मिल जाए, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। महासभा की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, ताकि गर्मी से लोगों को राहत मिल सके। गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा भी महासभा की ओर से समाजसेवा के अनेक कार्य समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद की जा सके। इस मौके पर सुरेंद्र बंसल, नीलकमल सिंगला, मोहन बंसल, भरत गोयल, सुशील अग्रवाल, धर्मपाल सिंगला, सीताराम जमालिया, अनिल जमालिया, आनंद गोयल एडवोकेट, महिला प्रभारी मीना गोयल, संजीव बंसल सहित अन्य महासभा पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
नींबू पानी व शरबत की छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


