Home » हरियाणा » सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फतेहाबाद पुलिस का व्यापक पैदल गश्त अभियान

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फतेहाबाद पुलिस का व्यापक पैदल गश्त अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
73 Views
फतेहाबाद, 13 जून-पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में फतेहाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त एवं पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में स्पष्ट संदेश गया कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य केवल अपराधों पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराना भी है। इस दौरान पुलिस टीमों ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें नशा, साइबर अपराध व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्ध अधिकतम पुलिस बल को पैदल गश्त में शामिल किया, जिससे पूरे जिले में पुलिस की सशक्त और सतर्क उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सुरक्षा-केंद्रित अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आमजन बिना किसी भय के सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *